चाँद और धूप

(यह कहानी १९-४-२०११ को लिखी थी)

एक दिन चाँद और धूप लड़  रहे थे. चाँद ने कहा, "लड़ने का क्या फायदा. इस से अच्छा हम एक स्पर्धा रखते हैं".
"पर कैसी स्पर्धा? हम स्पर्धा रखेंगे क्या?", धूप बोली.
चाँद बोला, "जो भी समुन्दर का पानी बढ़ाएगा, वो जीता".
वो दोनों समुन्दर के ऊपर थे. धूप ने जोर लगाया तो पानी कम हुआ और जब चाँद ने जोर लगाया तो पानी बढ़ गया. इसी कारण चाँद जीत गया.

खत्म कहानी.

Comments